बरगी नहर टूटी, बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी बंद कराई

जबलपुर। अनुभाग जबलपुर के अंतर्गत ग्राम सगड़ा-झपनी के पास नहर टूटने की घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन द्वारा बरगी बांध की दाईं तट नहर से पानी की निकासी पूर्णतः बंद करा दी गई है। इसके साथ ही जिस स्थान पर नहर टूटी है उसके आगे के नहर के सभी गेट खोल दिये गये हैं, ताकि खेतों में भरे पानी की निकासी तेजी से हो सके। मौके पर एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह एवं बरगी बांध दाईं तट नहर की कार्यपालन यंत्री मौजूद हैं।

एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर नहर के टूटने के कारण खेतों में पानी भर जाने से फसलों को हुये नुकसान का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। प्रभावित किसानों राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध की दाईं तट नहर के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12 बजे बरगी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सगड़ा के पास मुख्य नहर के टूटने से नरई नाला से लगे कुछ खेतों में पानी भर गया। सूचना मिलते ही बरगी बांध से दाईं तट नहर से पानी की निकासी पूरी तरह बंद कर दी गई है तथा नहर टूटे हिस्से के आगे के नहर के सभी गेट खोल दिये गये। उन्होंने बताया कि नहर टूटे हुये हिस्से से पानी नरई नाला में जा रहा है जो आगे जाकर नदी में मिल रहा है।

Next Post

डाॅग स्क्वाड आरक्षक की संदिग्ध मौत 

Sun Feb 1 , 2026
जबलपुर। एसएफ बटालियन रक्षित केन्द्र जबलपुर में डाॅग स्क्वाड में पदस्थ आरक्षक की आज संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सिविल लाईन मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह विक्टोरिया अस्पताल में आरक्षक कमोदर सिंह बागरी की मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को सुग्रीव प्रसाद […]

You May Like