जबलपुर: गोरा बाजार थाने के अंतर्गत कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी कंधीलाल उपाध्याय के आवास पर 10 मई को हुई चोरी की जानकारी आज भी नहीं लग पाई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों द्वारा सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द चोरी की जांच कराने और चोरी हुए सामान की बरामंदगी के संबंध में मांग पत्र दिया गया।
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने अतिरिक्त थाना प्रभारी गोरा बाजार को दूरभाष पर निर्देश जारी किये हैं कि चोरी की सूक्ष्म जांच करें। पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द चोरों को पकड़ा जायेगा और आपके चोरी गये सामान की बरामदगी की जायेगी।पीड़ितों ने मांग की है कि क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों से साक्ष्य जुटाकर एवं स्थानीय संदिग्ध अपराधियों से पूछताछ कर चोरी किये गये सामान की बरामदगी करायी जाकर चोरों को पकड़ा जाये।
