दो घरों में चोरों का धावा, जेवर, नकदी ले गए चोर

जबलपुर: अधारताल एवं रांझी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी । पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।अधारताल पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को श्रीमति उषा पटेल 26 वर्ष निवासी रामनगर सुराही बिल्डिंग के पास ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका भाई सुनील पटेल शिवधाम परिसर में रहते है जो सपरिवार घर में ताला लगाकर रीवा गये है। उसके पति भाई के घर गये थे तब भाई के घर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार को रामभुवन ने फोन कर सूचना दी कि सुनील के घर के मेन गेट में ताला है लेकिन अंदर दरवाजे का ताला टूटा हुआ है।

जानकारी मिलने पर भाई के घर पहुंची दरवाजे का ताला टूटा अंदर सामान फैला था भाई से बात कर चैक किया तो घर में रखे सोने के 4 लाकेट, अंगूठी, चेन, चांदी की पायल तथा नगदी 20 हजार रूपये नहीं मिले। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चुरा ले गया है। इसी प्रकार रांझी थाने में श्रीमति रेनू सोनकर 32 वर्ष निवासी नई बस्ती सुभाष नगर झण्डा चौक रांझी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसने सोने चांदी के जेवरात अपने घर की आलमारी में बंद करके चांदी के जेवरों को साड़ी में लपेटकर रखी थी एवं एक लाल रंग के बटुआ में सोने के जेवर करीबन लॉकर में रखी थी। घर बनाने के लिये सोने के जेवर गिरवी रखना था इसलिये आलमारी खोली तो उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, गायब थे ।

Next Post

उत्तर प्रदेश में रविवार से फिर गरजेंगे बदरा,पड़ेंगी फुहारें

Sat May 2 , 2026
लखनऊ, 02 मई (वार्ता) पिछले एक पखवारे के दौरान प्रचंड गर्मी का सामना कर चुके उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, वहीं पूर्वी […]

You May Like