देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान 12 वर्षीय बालक की मौत

सिंगरौली/देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में उपचार के दौरान 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय राज सिंह गोड 12 वर्ष पिता विजय राज सिंह गोड, निवासी ग्राम घुरिहा टोला, ग्राम पंचायत खधौली, जनपद पंचायत देवसर, जिला सिंगरौली के रूप में हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 28 जून की शाम करीब 5 बजे अजय राज सिंह को किसी जहरीले जंतु के काटने के बाद परिजन तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बालक को किस जहरीले जंतु ने काटा था।

Next Post

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मप्र बना है अग्रणी : सीएम डॉ यादव

Sun Jun 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी के फलस्वरूप मध्यप्रदेश अग्रणी है। सुमन पंचायत का नवाचार और अच्छे परिणाम लाने में सहयोगी होगा क्योंकि जो पंचायतें ग्रामवासियों को विशेष कर बच्चों को स्वस्थ्य रखने के लिए सक्रिय रहेंगी, उन्हें प्रोत्साहन […]

You May Like