इंस्टाग्राम रील को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

इंदौर: किशनगंज क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.किशनगंज पुलिस के अनुसार, पीड़ित धनराज के साथ यह घटना 2 मार्च को शाम 4 बजे श्रीनाथ टाउन, भाटखेड़ी में हुई. कालू खटीक (पिथमपुर) और प्रतीक जाट (श्रीनाथ टाउन, भाटखेड़ी) अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे और पीड़ित को गाली-गलौज करने लगे.

विवाद इंस्टाग्राम पर एक रील डालने को लेकर हुआ. जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू से उसके पेट में हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने रविवार की रात प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरु की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

पुराने विवाद को लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी

Mon Mar 3 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. पीड़ित को आरोपियों ने धमकी देकर मौके से फरार हो गए. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.भंवरकुंआ थाने से मिली जानकारी के असार ग्राम […]

You May Like