क्रेडिफिन की 300 से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना

नयी दिल्ली 24 फरवरी (वार्ता) गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) क्रेडिफिन लिमिटेड (पहले पीएचएफ लीजिंग लिमिटेड), महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अपने परिचालन के विस्तार करते हुए 300 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की आज घोषणा की।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि वह अपनी वाहन ऋण पेशकशों के साथ पहले से ही मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। अब 2025 में इस क्षेत्र में बंधक ऋण पेशकश (संपत्ति के बदले ऋण या एलएपी) शुरू करने के लिए भी तैयार है। रणनीतिक विस्तार से इसके व्यवसाय को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिसमें नए स्थानों पर 200 करोड़ रुपए के भुगतान का लक्ष्य है।

अपने विस्तार अभियान के तहत, क्रेडिफिन लिमिटेड इन राज्यों में प्रतिभाशाली मानव संसाधनों की सक्रिय रूप से भर्ती कर रहा है। इसका लक्ष्य अगले दो महीनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 300 से अधिक लोगों को नियुक्त करना है। कंपनी महाराष्ट्र के नागपुर, मुंबई, नवी मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित करने की योजना बना रही है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और कोरबा जैसे प्रमुख स्थानों के साथ छत्तीसगढ़ में भी अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है। कंपनी मध्य प्रदेश में नए ऋण प्रस्ताव पेश करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, खासकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, नीमच और गुना जैसे शहरों में।

 

Next Post

इंदौर स्वच्छता में कैसे नंबर वन कैसे बना? आयएएस प्रशिक्षण के दौरान बताया जाएगाः तरणीकांति

Tue Feb 25 , 2025
आयुक्त ने बताई स्वच्छता और नवाचार की जानकारी इंदौर: अब इंदौर की स्वच्छता का पाठ और नंबर वन कैसे बना? इसका प्रशिक्षण लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस को दिया जाएगा. उक्त बात प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति ने स्वच्छता मॉडल देखने पर कही.लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।