ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र की लक्ष्मी कॉलोनी में मकान खाली कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार सहींडाखुर्द निवासी रविन्द्र रावत (30), जो वर्तमान में रामनरेश शर्मा के मकान में किराए से रह रहे हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 अगस्त की शाम करीब 4:45 से 5 बजे के बीच बंटी जाट, हेमंत जाट और करन कुशवाह निवासी लक्ष्मी कॉलोनी ने मकान खाली करने की बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने बंदूक से हवाई फायर भी किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 438/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 125, 115(2), 296बी, 351(2), 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच प्र.आर. जितेन्द्र रिछारिया कर रहे हैं।
Next Post
चीनौर में दुष्कर्म और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो मामले
Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर: चीनौर थाना क्षेत्र में दो गंभीर प्रकरण दर्ज हुए हैं। पहले मामले में ग्राम समाया निवासी 24 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुकेश वंशकार के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा […]

You May Like
-
2 months ago
जब वर्दीधारी आरक्षक ने नशे में बीच बाजार किया ड्रामा
-
9 months ago
47 वर्ष की हुयी विद्या बालन