ग्वालियर: चीनौर थाना क्षेत्र में दो गंभीर प्रकरण दर्ज हुए हैं। पहले मामले में ग्राम समाया निवासी 24 वर्षीय महिला की शिकायत पर मुकेश वंशकार के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपराध क्रमांक 86/26 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2)(एम) और 351(3) के तहत मामला कायम किया है। दूसरे मामले में ग्राम अमरौल निवासी इंदरसिंह आदिवासी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में अपराध क्रमांक 87/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत विवेचना शुरू की गई है।
