
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसके साथ जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी रखा गया। बैठक में दलित समुदाय के बीच संगठन की पहुंच मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक प्राथमिकताओं और आगामी राजनीतिक रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, एआईसीसी एससी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम , सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल तथा वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
बैठक में प्रदेशभर में दलितों के साथ हो रही घटनाओं और अन्याय के मामलों पर गंभीर चर्चा हुई। नेताओं ने इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
