निवेश के नाम पर जालसाजों ने बिछाया जाल: इटारसी के फरियादी को लगी 42 लाख की चपत

इटारसी। शहर की न्यास कॉलोनी में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हुए करीब 42 लाख रुपये की बड़ी चपत लगाई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी तरंग चौरे 46 वर्ष, पिता मदन मोहन चौरे, निवासी न्यास कॉलोनी इटारसी के साथ यह धोखाधड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह ठगी का सिलसिला 05 जुलाई 2025 की दोपहर करीब 1 बजे से शुरू हुआ था, जो 11 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे तक चलता रहा। इस लंबी अवधि के दौरान अज्ञात आरोपियों ने फरियादी को अपने झांसे में लेकर कुल 42,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की।

फरियादी द्वारा मामले की जानकारी दिए जाने के बाद, इटारसी पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 की रात मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

इतनी बड़ी राशि की ठगी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से ट्रांजेक्शन डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, लुभावने निवेश अवसर या अनजान फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पैसा साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पडेस्क को दें।

Next Post

शराब के नशे में 'कसाई' बना भाई, जमीन की ज़िद और नशे की धुन में बुझा दिया घर का चिराग

Thu Apr 30 , 2026
चीताखेड़ा/जीरन। रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात जिसने नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। पावड़ा खुर्द गांव में बुधवार की काली रात एक भाई दूसरे भाई के खून का प्यासा हो गया। नशे में धुत बड़े भाई ने मर्यादा और ममता की सारी […]

You May Like

मनोरंजन