येस बैंक पर 29.6 लाख का जुर्माना, ग्राहकों की शिकायतों की जानकारी छुपाने का आरोप

मुंबई, 16 मई (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्राहकों की शिकायतों से जुड़ी जानकारी को अपने वार्षिक वित्तीय विवरणों में सही ढंग से न दर्शाने के आरोप में येस बैंक लिमिटेड पर 29 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि यह जुर्माना “वित्तीय विवरण प्रस्तुति और प्रकटीकरण” से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के चलते लगाया गया है। बैंक के वित्त वर्ष 2023-24 की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि उसने ग्राहकों की शिकायतों के आंकड़ों को अधूरी या गलत तरह से पेश किया।

केंद्रीय बैंक ने निरीक्षण के बाद बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया था कि नियमों के उल्लंघन पर उस पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। बैंक की ओर से जवाब और सुनवाई के दौरान दी गई दलीलों के बावजूद आरबीआई ने नियमों के उल्लंघन को सही पाया और जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

Next Post

सेना और सैन्य अधिकारी पर टिप्पणी, कांग्रेस ने मंत्रियों देवड़ा और शाह के इस्तीफे मांगे 

Fri May 16 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अपमानजनक टिप्पणी और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की सेना पर टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस मुख्यालय भोपाल में प्रेस वार्ता कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया […]

You May Like

मनोरंजन