जबलपुर:उमरिया क्षेत्र में बन रही हाईटेक गौशाला और रांझी में गीता भवन निर्माण प्रक्रिया की निगमायुक्त ने की समीक्षा शनिवार को की। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों को कहा कि तय समय सीमा में दोनो कार्यो को पूरा करें।
निगमायुक्त द्वारा निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी लेने के दौरान संबंधित अधिकारियों को धीमी गति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए निर्माण प्रक्रिया को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया कि हाईटेक गौशाला निर्माण के लिए तैयार कार्य योजना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कार्यो को पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
