प्रतिबंध के बावजूद नागपंचमी पर घूमते रहे सपेरे

इंदौर: नागपंचमी पर सांपों का प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध के बावजूद शहर के अलग-अलग इलाकों में सपेरे घूमते मिले. वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए मूसाखेड़ी के मयूर नगर, जिंसी, बड़ा गणपति, सुदामा नगर और लाबरिया भेरू क्षेत्र से एक-एक सपेरे को सांप के साथ पकड़ा. टीम ने सांपों को कब्जे में लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है.

वन विभाग ने नागपंचमी को देखते हुए शहर में अलग-अलग टीमों को निगरानी के लिए लगाया था. टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सपेरों और सांपों के प्रदर्शन की जांच की. इस दौरान पांच स्थानों पर सांप लेकर घूम रहे लोग पकड़ में आए. विभाग द्वारा सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

नदी में डूबने से बालक की मौत

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत कुम्हरवाहा में खेल-खेल में नदी के पुल से गिरे से बालक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हरवाहा निवासी लक्ष्मण पटेल (40) ने सूचना दी कि उनका बड़ा बेटा आयुष पटेल, छोटा बेटा प्रिंस उर्फ पिंशू पटेल और […]

You May Like