
शुजालपुर।कालापीपल शुजालपुर रेलवे स्टेशन के मध्य रेलवे ट्रेक पर विद्युत लाइन का रखरखाव करने वाली टॉवर वेगन से पटरी पार करने के दौरान एक युवक टकरा गया, जिसे गंभीर हालत में रेलवे कर्मचारी शुजालपुर रेलवे स्टेशन लाए, जहां जांच उपरांत 108 के कर्मचारी ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी.
मृतक की जेब से 180 रुपए व बीढ़ी बंडल व माचिस मिली. बताया जाता है कि टॉवर वेगन कालापीपल से शुजालपुर की और शनिवार की दोपहर को आ रही थी जब यह 160/13 किलोमीटर पर आई तो एक व्यक्ति टॉवर वेगन से टकरा गया, टॉवर वेगन चालक श्यामबाबू गुर्जर व अन्य रेलवे कर्मचारी इसे लेकर शुजालपुर प्लेटफार्म पर पहुंचे, जहां 100 डायल व अपातकालीन सेवा को सूचना दी गई. मंडी पुलिस ने बताया कि टकराने वाले व्यक्ति की मौत हो गई और पाइंट मैन जसवंत मेवाडा की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है. मृतक की शिनाख्त नहीं होने से शव का सिविल अस्पताल शुजालपुर पीएम रूप में रखवाया गया है.
