नीतीश ने दरभंगा जिले में तालाब में डूबकर तीन बच्चियों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 20 सितंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिले के जाले प्रखण्ड के मुरेठा गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।उन्होंने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत तीन बच्चियों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

Next Post

ट्रम्प ने नियोक्ताओं के लिए एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ाकर एक लाख डॉलर करने संबंधी घोषणा पर किये हस्ताक्षर

Sat Sep 20 , 2025
वाशिंगटन, 20 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कंपनियों द्वारा एच-1बी आवेदकों को प्रायोजित करने के लिए भुगतान की जाने वाली राशि को बढ़ाकर एक लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है।   उन्होंने कहा कि इस कदम का […]

You May Like