चुनाव आयोग रविवार को मनाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) चुनाव आयोग 25 मई को यहाँ 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (एनवीडी-2026) मनाएगा जिसका थीम “माय इंडिया, माय वोट” और “सिटीजन एट द हर्ट ऑफ़ इंडियन डेमोक्रेसी’ टैगलाइन है।

चुनाव आयोग ने आज बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने संबोधन के बाद नव-पंजीकृत युवा मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) प्रदान करेंगी। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग, चुनाव प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक्स, नवाचारी मतदाता जागरूकता, आदर्श आचार संहिता का कार्यान्वयन व प्रवर्तन, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सहित मीडिया से जुड़े विशेष पुरस्कार शामिल हैं।

एनवीडी-2026 के अवसर पर दो प्रकाशनों का विमोचन भी किया जाएगा—”2025: ए ईयर ऑफ इनिशिएटिव्स एंड इनोवेशन्स” तथा “चुनाव का पर्व, बिहार का गर्व”, जो बिहार में सफलतापूर्वक संपन्न आम चुनावों पर आधारित है।

Next Post

गुजरात के कच्छ में लहराएगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा

Sat Jan 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस पर सोमवार को गुजरात के कच्छ जिले में खादी ग्रामोद्योग से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। खादी ग्रामाद्योग आयोग ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से 77वें गणतंत्र दिवस पर इस बार […]

You May Like