महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, मौत

सिवनी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पति अपनी पत्नी को मायके लेकर पहुंचा, लेकिन मायके में पहुंची पत्नी और पति के बीच न जाने ऐसी क्या बात हुई की पति-पत्नी वापस त्यौहार मना कर अपने घर लौटे तभी भुजलिया के दिन 42 वर्षीय पत्नी यशवंती बाई ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान यशवंती बाई का निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत गांव जठलापुर निवासी यशवंती बाई पति दिनेश उइके (42) रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने पति के साथ सुकरता के समीप गोंड़ेगांव गई थी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद वे दोनों शाम को घर वापस लौट आए। दूसरे दिन रविवार को भुजलिया के दिन न जाने पति-पत्नी के बीच में क्या विवाद हुआ जिसके चलते यशवंती ने धान में डाले जाने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। रात 9 बजे तबीयत ज्यादा खराब होने पर पति ने पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मृतिका यशवंती बाई की मां कमला बाई ने बताया कि उनकी बेटी ने कीटनाशक जहर का सेवन क्यों किया? यह इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है।

वहीं मृतिका यशवंती बाई के एक 21 साल का पुत्र योगेश व 17 साल का एक बेटा विक्की और एक बेटी योगिता 19 वर्ष की है। सोमवार को महिला डॉक्टरों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

जबलपुर में सोना लूटा, दमोह में अलर्ट

Mon Aug 11 , 2025
दमोह।प्राइवेट बैंक में करीब 12 किलो सोना लुट जाने की खबर पर पुलिस जांच में जुटी हुई है, इसी को लेकर दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में दमोह के सिग्रामपुर जबेरा, तेंदूखेड़ा-पाटन और भी मार्गों पर पुलिस व्यवस्था अलर्ट है। वहीं यह तस्वीर जबेरा […]

You May Like