पं.राहुल शास्त्री ने कहा कि ऑनलाइन पूजन करने से होती है धन की हानि

दमोह। श्रावण मास के पवन पर्व पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन चल रहा है। जिसमें सकल हिन्दू समाज के जिला अध्यक्ष कपिल सोनी ने वृक्षारोपण किया। पंडित राहुल शास्त्री ने बताया कि ऑनलाइन पूजन करने से धन की हानि व घर में क्लेश बढ़ता है। इसलिए ऑनलाइन जैसे पूजा अभिषेक नहीं करना चाहिए। दिलीप चौरसिया ने बताया कि पं.राहुल शास्त्री के सानिध्य में गजानन टेकरी पर तीन दिवस शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हवन होगा। कार्यक्रम का इस प्रकार रहेगे। सुबह 8 बजे से 11 तक शिवलिंग निर्माण होंगे। फिर 1 बजे से हवन होगा। हवन पूजन अभिषेक सभी निःशुल्क रहेगा। इस अवसर पर रामेश्वर पांडे, अनुपम सोनी, पिंकू गौतम, निलेश पार्वती दिनेश पालीवाल,देवल कटारया, मोनू राजपूत, लालू जैन, भावेश चौरसिया, ध्रुव चौरसिया, अभिराम पाठक, आदि की उपस्थिति रही।

Next Post

उमा मिस्त्री तलैया में सावन उत्सव, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और श्रीराम कथा से गूंज रहा परिसर

Sun Aug 23 , 2026
दमोह। सावन माह में शहर भर में धार्मिक आयोजनों की धूम है। इसी कड़ी में उमा मिस्त्री की तलैया पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण व श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।यह धार्मिक आयोजन 20 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में समस्त गुप्ता […]

You May Like