रायसेन में सूने मकान में चोरी का खुलासा: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप और पेन ड्राइव बरामद

रायसेन। शहर के यशवंत नगर में सूने मकान में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप और पेन ड्राइव बरामद की है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरा निवासी एवं वर्तमान में यशवंत नगर रायसेन में रहने वाले उमेश कुमार शर्मा परिवार सहित विवाह समारोह में सिलवानी गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे हुए हैं तथा घर से सोने-चांदी के जेवर, करीब 45 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका है। शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राकेश कुशवाह (घाटमपुरा), मुकेश बंजारा (मुखर्जी नगर) और छोटू उर्फ नरेश रैकवार (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ नरेश के कब्जे से चोरी के सोने के आभूषण, एक लैपटॉप और पेन ड्राइव बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

तीन दिन से लापता 12 वर्षीय बालक का नदी किनारे मिला शव, हत्या की आशंका; संदेही फरार

Sat Jul 4 , 2026
हरदा। थाना हंडिया क्षेत्र के ग्राम खरदाना से तीन दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय विशाल उर्फ गोलू पिता राजेश कोरकू (कलम) का शव शनिवार को भैंसवाड़ा बैक वाटर क्षेत्र में महेन्द्र गांव लोटिया के पास अजनाल नदी किनारे बरामद हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के […]

You May Like