टिकुरी टोला के सड़क पर जमा है घरों का गंदा पानी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी के टिकुरी टोला के सड़क मार्ग में घरों का गंदा पानी सड़क पर बराबर बहता रहता है। जिसके चलते रहवासियों एवं राहगीरों को आने-जाने में गंदे पानी होकर गुजरना पड़ रहा है।

दरअसल गनियारी के टिकुरी टोला मार्ग की नालियां कचरे से सराबोर हैं। जिसके कारण नालियां हल्की सी बारिश में भी उफान मारने लगती हैं। उसके अलावा घरों का गंदा एवं सिवरेज पानी हमेशा सड़क पर बहता रहता है। अब यही गंदा पानी इतना सड़ंध मार रहा है कि रहवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। यहां के रहवासी बताते हैं कि नालियों के नियमित सफाई न होने से कचरे में भरी पटी हुई है। जिसके चलते गंदा पानी हमेशा सड़क पर फैले होने से आने-जाने में काफी समस्याएं हो रही हैं। यहां के रहवासियों ने मेयर, पार्षद के साथ-साथ निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

बस ड्राइवर और कंडक्टर के साथ लूट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun Jun 1 , 2025
सीहोर। शुक्रवार की देर रात इंदौर से जबलपुर जा रही बस को रोककर स्टाफ के साथ मारपीट करने व रुपये लूटने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम और वारदात में प्रयुक्त दुपहिया वाहन जब्त कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर […]

You May Like