चोटिल पीवी सिंधु बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप नहीं खेलेंगी

नयी दिल्ली (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप (बीएएमटीसी) 2025 में भाग नहीं लेंगी।

पीवी सिंधु को चार फरवरी को गुवाहाटी में प्रशिक्षण शिविर के दौरान चोट लग गई थी। चोट के कारण सिंधु ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया हैं।

पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया, “भारी मन से मैं यह साझा कर रही हूं कि मैं बीएएमटीसी 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। गुवाहाटी में 4 तारीख को प्रशिक्षण के दौरान, मुझे अपनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हो रहा है।”

उन्होंने लिखा, “हमारे देश के लिए भारी टेपिंग के साथ आगे खेलने की मेरी कोशिशों के बावजूद, एमआरआई से मुझे पता चला है कि मेरी रिकवरी में अपेक्षा अनुसार थोड़ा अधिक समय लगेगा। टीम को शुभकामनाएं। मैं टीम को यहीं से चीयर करूंगी।’”

उल्लेखनीय है कि 11 से 16 फरवरी तक चीन के किंगदाओ में आयोजित होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 के लिए भारत ने 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। टीम में सिंधु और मालविका बंसोड़ के नाम महिला एकल खिलाड़ी के रूप में शामिल किए गए थे

Next Post

हॉकी में उड़ीसा ने मणिपुर को चार शून्य से हराया

Mon Feb 10 , 2025
हरिद्वार (वार्ता) उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के तहत रविवार को हरिद्वार में खेले गए हॉकी लीग मैच में उड़ीसा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मणिपुर की टीम को चार शून्य से हरा दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शाबाली गुरुंग ने बताया वंदना कटारिया स्टेडियम में हॉकी लीग मैच चल […]

You May Like