ग्वालियर: एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट में जोरदार ब्लास्ट हो गया. हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि पूरी बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं। दो लिफ्ट टूट कर नीचे आ गिरी हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया. भिंड रोड स्थित ‘द लेगेसी अपार्टमेंट’ की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर एल-7 में धमाका हुआ.
यह फ्लैट रंजना जाट का है. ब्लास्ट के वक्त रंजना और अनिल नाम का शख्स फ्लैट में ही थे. दोनों ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. गनीमत ये रही कि किसी और फ्लैट में रह रहे लोगों को नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, बिल्डिंग की दो लिफ्ट टूटकर गिर गई हैं. बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं।
