ग्वालियर: देश की एतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल श्री गंगादास की बडी शाला लक्ष्मीबाई कालोनी पडाव पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीत संस्था रागायन के तत्वाधान में 1857 के सवाधीनता संग्राम में अपना बलिदान देने वाले हुतात्मा संतों की स्मृति में ग्वालियर घराने के गायनाचार्य पंडित सीतारामशरण दास जी महाराज की पुण्य तिथि पर संगीत समारोह एवं श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
श्री गंगादास की बडी शाला के महंत पूरण बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवक दास जी महाराज एवं रागायन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत महाजनी ने पत्रकारों को रविवार को बताया कि 10 जून मंगलवार को संगीत संस्था रागायन द्वारा एक दिवसीय पूर्ण रात्रिकालीन संगीत समारोह का आयोजन होगा। जिसमें देश और शहर के वरिष्ठ एवं नवोदित संगीत साधक अपनी प्रस्तुति देंगे।
