भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला में हॉकी मैच आयोजित

कपूरथला, (वार्ता) देश भर में आयोजित किए जा रहे भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह 2025 के एक हिस्से के रूप में, शुक्रवार को रेल डिब्बा कारखाना (आरसीएफ) कपूरथला ने भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में “जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर” की थीम के तहत मैत्री हॉकी मैच आयोजित किए।

आरसीएफ के पुरुष और महिला खिलाड़ियों, जिनमें कई ओलंपियन और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे, ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शानदार हॉकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन मैचों ने भारत की समृद्ध हॉकी विरासत का जश्न मनाया और युवा खिलाड़ियों को देश की गौरवशाली हॉकी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

आरसीएफ कपूरथला में आयोजित यह समारोह हॉकी इंडिया द्वारा भारतीय हॉकी में उत्कृष्टता की एक शताब्दी का जश्न मनाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था, जिसमें हॉकी के उन नायकों को याद किया गया जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरव दिलाया।

 

 

Next Post

पटाखे फोड़ते बुलेट सवारों पर शिकंजा

Sat Nov 8 , 2025
मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन किए जब्त जबलपुर: पाटन बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर सख्त कार्रवाई की। दोनों चालक अपनी मोटर साइकिलों से तेज आवाज निकालते हुए एवं पटाखे फोड़ते देखे गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि […]

You May Like