पटाखे फोड़ते बुलेट सवारों पर शिकंजा

मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन किए जब्त

जबलपुर: पाटन बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल चालकों पर सख्त कार्रवाई की। दोनों चालक अपनी मोटर साइकिलों से तेज आवाज निकालते हुए एवं पटाखे फोड़ते देखे गए, जिससे आसपास के क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था यातायात पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को तत्काल रोका गया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि वाहन क्रमांक एम पी 20- जेड एन- 8743 एवं एमपी 20- जेड यू-6618 में एक मोटरसाइकिल में साइलेंसर पूरी तरह हटा हुआ था, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड तेज ध्वनि वाला साइलेंसर लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में सूबेदार रोहित तिवारी, यातायात मालवीय चौक ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों चालकों के विरुद्ध वैधानिक चालानी कार्रवाई की। साथ ही ऐसे वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वे भविष्य में इस तरह की हरकत न करें, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का उद्देश्य देश में संवैधानिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के विरोध और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग था। संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी ने […]

You May Like