जबलपुर: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। धरने का उद्देश्य देश में संवैधानिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के विरोध और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग था। संगठन के राष्ट्रीय सचिव विवेक अवस्थी ने कहा कि संविधान जनता के अधिकारों की रक्षा का आधार है, और वर्तमान में उस पर लगातार हमले हो रहे हैं।
राजकुमार सिन्हा ने कहा कि वांगचुक कोई अपराधी नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के वैश्विक शोधकर्ता हैं जिन्होंने शांतिपूर्वक लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग की थी। धरने के पश्चात एसडीएम पूजा बोरहरी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मदन तिवारी, राधेश्याम चौबे, राजेश सोनकर, कमला पटेल, सतीश तिवारी, राजा पांडे, महेश पसीने, गुड्डू नवी, मुन्नी बाई, अनिल पांडे, दुर्गाशंकर पांडे, सिद्धार्थ पांडे, मनीष शर्मा, उमा उईके, मोनू अग्रवाल, युवराज तिवारी, राजेश यादव, विजय साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
