जबलपुर:मझौली के ग्राम डुंगरिया, देवरी सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों में अलग-अलग स्थान पर नजर आ रहे तेंदुए ने ग्रामीणों व किसानों की दहशत बढ़ा दी है। शुक्रवार को तेंदुआ देवरी क्षेत्र में देखा गया जिसे ग्रामीणों ने अपने मोबाईल के कैमरे में कैद किया और सिहोरा रेंज की वन विभाग की टीम को सूचना दी। ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ की संख्या एक से अधिक भी हो सकती है।
इस गंभीर मामले में वन विभाग की ब्ीम ने गांवों में पिंजरे रखवा दिए हैं और जहां-जहां पिछले 15 दिनों से तेंदुआ नजर आया है उन इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 15 दिनों तेंदुए की मूमेंट मझौली वन परिक्षेत्र के ग्राम रोसरा, जोली, खंदिया, डुंगरिया सहित गौरहा, मौसाम में दिखी जा रही है।
3 दिन पहले गाय का किया था शिकार
मझौली क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया क्षेत्र के किसानों ने बताया कि करीब 3 दिन पहले चेतराम काछी की लाल रंग की गाय का जंगल में तेंदुआ ने शिकार कर दिया था और दो दिन पहले एक छोटर बछिया को लेकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया था। इस कारण तेंदुआ की दहशत से घबराकर ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि तेंदुआ का रेस्क्यू करके उसे कहीं और भेजा जाए। चर्चाएं ये भी है कि तेंदुआ नजर सभी को आ रहा है लेकिन वन विभाग उसको पकड़ने में अभी तक नाकामयाब रहा है। ग्रामीणों ने तो ये भी कह दिया है कि अगर उनके इलाके में तेंदुआ के कारण कोई बड़ी दुर्घटना घटित हुई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग और जिला प्रशासन की होगी।
