जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर ताल-तालाबों की सफाई के साथ-साथ कार्यालयों की भी बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौराननिगमायुक्त के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत संचालित रसोई घरों का भी निरीक्षण किया गया जहां पर और बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ये स्पष्ट हुआ कि निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार का फोकस शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं बेहतर उपलब्ध कराने पर है। शनिवार को निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए सफाई कर्मचारियों की हौसला अफजाई की।
