जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र ने पिता पर लोहे की पट्टी से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक श्रीमती शीला कोष्टा पति मनोज तिवारी 50 वर्ष निवासी मारुति मंडपम के बाजू गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 10:10 बजे पुत्र आकाश कोष्टा एवं पति मनोज तिवारी दोनों शराब पीये हुए थे.
जो घर के पास किसी बात को लेकर आपस में झगडऩे लगे एवं लडक़ा आकाश कोष्टा ने पति को हाथ घूंसो से व लोहे की पट्टी से हमला किया जिससे पति को चोटें आ गई।
