तलवारबाजी के साथ शौर्य प्रदर्शन

पानसेमल।नगर में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाया गया,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिंदू समाज जनों ने शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाया।रविवार देर शाम दुर्गा मंदिर परिसर में विधायक श्याम बर्डे,एवं नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर द्वारा पूजन के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में बाहुबली हनुमान,राम दरबार,शिव पार्वती,रामेश्वरम एवं छत्रपति संभाजी महाराज की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।मातृशक्ति द्वारा सुदंर लेजिम नृत्य किया, भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ,धार्मिक गीतो युवा एवं नगरवासी जमकर थिरकते नजर आए।

Next Post

सौरभ की जमानत के विरोध में प्रदर्शन

Mon Apr 7 , 2025
बुधनी।आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत के विरोध स्वरूप कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत का विरोध और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके पास कई किलो सोना, चांदी एवं […]

You May Like