भाजपा नेताओं ने सेना और जनता का अपमान किया उन्हें बर्खास्त करो 

इटारसी। पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक सेना व जनता का अपमान कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व की शह पर ऐसा हो रहा है। उन्होंने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। धारा 370 हटाने के बाद भी कश्मीर में अशांति को उजागर करते हुए कांग्रेस नेता गिरिजाशंकर शर्मा ने सरकार की विफलता बताई। हरदा विधायक डॉ. दोगने ने भाजपा पर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। गुड्डन पांडे ने भाजपा नेताओं को “फेसबुकिया” बताते हुए उनके भ्रष्टाचार और दिखावे पर सवाल उठाए।

Next Post

सिंगरौली महोत्सव: मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूूॅ, हर जंग जीत जाती हूॅ

Sun May 25 , 2025
सिंगरौली। राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में सिंगरौली महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रीय व स्थानीय कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रामनिवास शाह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कवियित्री विभा तिवारी ने “मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं…” […]

You May Like