सिंगरौली महोत्सव: मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूूॅ, हर जंग जीत जाती हूॅ

सिंगरौली। राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में सिंगरौली महोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रीय व स्थानीय कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक रामनिवास शाह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कवियित्री विभा तिवारी ने “मैं हिन्दुस्तान की बेटी हूं…” कविता से जोश भरा, वहीं शालिनी श्रीवास्तव ने हास्य से सबको गुदगुदाया। कार्यक्रम में वीर रस, हास्य रस, श्रृंगार रस की कविताओं ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। गजेन्द्र सिंह सोलंकी, विष्णु सक्सेना, दिनेश बावरा, रविन्द्र नानी जैसे कवियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मेयर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कवियों और कलाकारों को शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्रोतागण देर रात तक कविताओं और गीतों का आनंद लेते रहे और बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

Next Post

बस स्टैंड बैढ़न की सब्जी मंडी पर पसरा अतिक्रमण, टू-व्हीलर चलाना भी मुश्किल भरा 

Sun May 25 , 2025
सिंगरौली। बस स्टैंड बैढ़न के पुरानी सब्जी मण्ड मार्ग अतिक्रमण कारियों के कब्जे में है। दोपहर से लेकर रात 10 बजे तक उक्त मार्ग से टू-व्हीलर से चलना भी आसान नही रहता। करीब-करीब पूरी सड़क में सब्जी की दुकाने लगी रहती हैं। यह समस्या एक दिन की नही है। दरअसल […]

You May Like