
नवभारत न्यूज
मऊगंज, 5 फरवरी, कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने जिले में हायर सेकण्डरी तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओ के शांतिपूर्ण आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए उडऩदस्ता दलों का गठन किया है.
उडऩदस्ता दल में शामिल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षतापूर्वक करने तथा परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार मऊगंज सौरभ मरावी तथा बीआरसी मऊगंज शिवकुमार रजक को शासकीय कन्या उमावि मऊगंज, बालक उमावि मऊगंज, उमावि मऊगंज तथा सरस्वती उमावि मऊगंज परीक्षा केन्द्रों के लिए तैनात किया गया है. नायब तहसीलदार मऊगंज श्यामलाल मोंगरे तथा राजस्व निरीक्षक सीतापुर नीलेन्द्र सिंह को माडल उमावि पुष्पराज खुटहा तथा उमावि मऊगंज परीक्षा केन्द्रों के लिए तैनात किया गया है. नायब तहसीलदार मऊगंज श्यामलाल मोंगरे तथा प्राचार्य सीएम राइज स्कूल देवतालाब अशोक कुमार मिश्र को उमावि देवतालाब, हाईस्कूल देवतालाब, सरस्वती उमावि देवतालाब तथा उमावि नईगढ़ी के परीक्षा केन्द्रों के लिए तैनात किया गया है. जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार नईगढ़ी मणिराज सिंह बागरी तथा बीआरसी नईगढ़ी रामकुमार सिंह को उमावि कन्या नईगढ़ी, उमावि भीर नईगढ़ी, उमावि बंधवा नईगढ़ी तथा उमावि माडल स्कूल नईगढ़ी परीक्षा केन्द्रों के लिए तैनात किया गया है. तहसीलदार हनुमना कुवांरे लाल पनिका तथा राजस्व निरीक्षक प्रेमसागर वैश्य को उमावि खटखरी, उमावि कन्या हनुमना तथा उमावि गौरी परीक्षा केन्द्रों के लिए तैनात किया गया है. नायब तहसीलदार हनुमना बैसाखू राम प्रजापति तथा राजस्व निरीक्षक खटखरी नीरज शुक्ला को उमावि बालक हनुमना, सरस्वती विद्यामंदिर हनुमना तथा उमावि माडल हनुमना के परीक्षा केन्द्रों के लिए नियुक्त किया है.
