शिवपुरी में शराबी बेटे ने पिता को लाठियों से पीटा

शिवपुरी:शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऊंची खरई गांव में बीती रात एक बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता के साथ लाठियों से मारपीट की। घायल पिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसका बेटा शराब के नशे में था और दोस्तों के बहकावे में आकर उसने यह वारदात की।पीड़ित ब्रजमोहन जाटव ने बताया कि उसका बेटा विक्की शराब का आदी हो गया है। ब्रजमोहन के अनुसार, विक्की के दोस्त उसे भड़काते हैं कि पिता उसके साथ भेदभाव करते हैं और अन्य बेटों का पक्ष लेते हैं।

ब्रजमोहन ने बताया कि रात में शराब के नशे में विक्की ने इसी बात को लेकर उनसे विवाद किया और लाठियों से मारपीट कर दी। इस मारपीट में ब्रजमोहन घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।ब्रजमोहन ने गांव में कच्ची शराब की खुलेआम बिक्री पर भी चिंता जताई। उनका आरोप है कि डाबरपुरा की कंजर बस्ती में कुछ लोग कच्ची शराब बनाते हैं, जिससे गांव के कई युवा आसानी से शराब के आदी हो रहे हैं।

Next Post

भिंड में सड़क सुरक्षा और खाद संकट: महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Fri Aug 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जिले में किसानों के सामने उत्पन्न खाद संकट के विरोध में भिंड महिला कांग्रेस ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज उठाई है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती शांति कुशवाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर किरोड़ी लाल […]

You May Like