आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित वेतन एरियर्स राशि का किया गया भुगतान

जबलपुर: नगर निगम कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों के निराकरण के लिए शुक्रवार को संगठन पदाधिकारियों द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की लंबित एरियर्स राशि भुगतान, कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ तथा सफाई मित्रों को झाड़ू-पंजा राशि भुगतान की मांग रखी गई। इस दौरान आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

आयुक्त के निर्देश पर आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की लंबित वेतन एरियर्स राशि का तत्काल भुगतान कराया गया, जिससे कर्मचारियों में खुशी एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। इसके अतिरिक्त समयमान वेतनमान प्रकरण में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सफाई मित्रों को झाड़ू-पंजा राशि भुगतान के संबंध में भी तत्काल निराकरण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Next Post

स्लॉट बुकिंग व उपार्जन से वंचित हुए हजारों किसान, भाकिसं ने दी चेतावनी

Sat May 23 , 2026
जबलपुर: भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सैकड़ों गांवों के किसानों ने गेहूं उपार्जन में व्याप्त अव्यवस्थाओं और बदहाली के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थित घंटाघर पहुंचकर अपना रोष व्यक्त करते हुए दो घंटे तक जबरदस्त प्रदर्शन किया। 45 डिग्री के तापमान में किसानों के गुस्से का पारा चढ़ा […]

You May Like