बस की चपेट में आकर बालिका गंभीर तौर पर घायल

सतना: रीवा रोड पर कारगिल ढाबे के निकट बुधवार की सुबह उस वक्त गंभीर सड़क हादसा सामने आया जब सात वर्षीय बालिका यात्री बस की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गई। बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया।वहीं परिजनों के हंगामे का बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
रीवा रोड पर कारगिल ढाबा के पास बुधवार दोपहर 7 वर्षीय बच्ची श्रष्टि गुप्ता को आर सी टी एस एल की बस ने कुचल दिया।

घायल बच्ची को जिला अस्पताल ले जाकर नाजुक हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकुरिया टोला निवासी श्रष्टि गुप्ता अपने पिता के साथ रामपुर बघेलान से बस में सतना लौट रही थी। कारगिल ढाबा के पास बस रुकने पर दोनों उतर गए, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही से बस आगे बढ़ गई और बच्ची उसके चपेट में आ गई। पैर बुरी तरह कुचल गया।
लोगों ने किया हंगामा
हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बस चालक की लापरवाही पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और लोगों को शांत कराया। चालक को पकड़ा गया, बस को जब्त किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं बच्ची को जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार किया गया। नाजुक हालत के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। परिजन बस चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

Thu Nov 27 , 2025
सतना:मैहर जिले के बदेरा थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग पीडिता द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग पीडिता द्वारा […]

You May Like