संत रविदास जयंती पर यादव ने किया नमन

भोपाल, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में नमन किया है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि- कोटि नमन करता हूं। सामाजिक सौहार्द, सद्भावना व आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण आपकी उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपके विचारों को मध्यप्रदेश सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है।

Next Post

बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Wed Feb 12 , 2025
शिवपुरी, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की एक मुख्य कॉलोनी में एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम दिलशाद खान है। एक दिन पूर्व यह […]

You May Like