बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी, 12 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की एक मुख्य कॉलोनी में एक छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम दिलशाद खान है। एक दिन पूर्व यह मामला सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी को शीघ्र पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई थी। इसके बाद आरोपी को झांसी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Post

वंशीपहाड़पुर के पत्थरों से संत रविदास मंदिर ले रहा है पूर्ण आकार

Wed Feb 12 , 2025
सागर, 12 फरवरी (वार्ता) अध्योध्या धाम के भगवान श्री राम लला मंदिर में लगे राजस्थान के धौलपुर वंशीपहाड़पुर के लाल पत्थरों से देश का प्रथम 101 करोड़ रुपए की लागत का मध्यप्रदेश के सागर में संत रविदास मंदिर पूर्ण मूर्तरूप ले रहा है। संत रविदास मंदिर 66 फुट ऊंचा होगा। […]

You May Like

Play sound