इंदौर:गैंगरेप के आरोपी मोहसिन खान के मकानों पर नगर निगम और नगर परिषद ने शिकंजा कस दिया है. इंदौर और महू में किराये पर दिए गए मकानों के निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस थमाए गए हैं. दस्तावेज नहीं दिखाने पर दोनों ठिकानों पर बुलडोजर चल सकता है.शूटिंग की आड़ में छेड़छाड़ व रेप के आरोपी के मामले में महू के प्रजापति नगर स्थित मकान के लिए नगर परिषद ने मोहसिन को 48 घंटे में जवाब देने को कहा है. मकान की मंजूरी और दस्तावेज मांगे गए हैं.
उधर, इंदौर की सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले मकान मालिक प्रहलाद मिश्रा को नगर निगम ने नोटिस दिया है. झोन-21 के भवन अधिकारी ने पेंटहाउस निर्माण को अवैध बताया है. ज्ञात हो कि रेप के मामले में आरोपी मोहसिन पुलिस रिमांड पर है. पुलिस ने उसके भाई इमरान को भी खजराना से गिरफ्तार कर लिया है. इमरान ने पूछताछ में मोहसिन से संबंध से इनकार कर दिया,वहीं तीसरे भाई फैजान की तलाश जारी है, उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी है
