तीसरी बार जारी हुए ISBT के टेंडर, 17 जून को खुलेंगे

इंदौर:आईडीए ने आईएसबीटी के तीसरी बार टेंडर जारी किए है. इस बार आईडीए ने टेंडर में 20 साल की लीज और 5 साल का एक्सटेंशन देने की शर्त रखी है. टेंडर की प्री बीड 6 और 17 जून को टेंडर खोले जाएंगे. खास बात यह है कि आईडीए ने दो बार पहले टेंडर जारी किए थे, लेकिन किसी भी कंपनी ने भाग नहीं लिया.

आईडीए ने 100 करोड़ की लागत से एमआर-10 कुमेड़ी में 15 एकड़ जमीन पर आईएसबीटी का निर्माण किया है. आईडीए ने पूर्णतः वातानुकूलित भव्य बस स्टैंड बनाया है. बस स्टैंड से एक दिन में 1440 बसों का आवागमन हो सकता है. बसों और उनके ड्राइवर कंडक्टर के ठहरने से लेकर रेस्ट्रोरेंट तक की व्यवस्था की गई है।
शर्तो में बदलाव किया है, जो निम्न है
आईडीए ने पिछले टेंडर में 5 करोड़ सिक्युरिटी डिपाजिट राशि को कम करके 3 करोड़ रुपए की है.
प्रति माह 5 लाख रुपए प्रति माह की जगह 3 लाख रुपए प्रति माह भुगतान करने का बदलाव टेंडर में किया है.
हर तीन साल में 15 प्रतिशत भुगतान राशि बढ़ाने की बजाय अब हर तीन साल में 10 राशि ही बढ़ाने के शर्त रखी है.

Next Post

SDM और तहसीलदार कोर्ट में लगेंगे CCTV कैमरे

Fri May 30 , 2025
इंदौर: शहर में स्थित कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कलेक्टर सीसीटीवी के माध्यम से राजस्व प्रकरणों की सुनवाई को लाइव देखेंगे. इन कैमरों के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति, प्रकरणों की सुनवाई की प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की निगरानी की जाएगी. कुछ […]

You May Like

मनोरंजन