चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सतना :महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज गणतंत्र दिवस का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। प्रो. चौबे ने गणतंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में विश्वविद्यालय और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर केंद्रित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जयघोष और देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. ललित कुमार सिंह ने किया। समारोह में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

इस अवसर पर कुलगुरु की धर्मपत्नी श्रीमती डॉ. साधना चौबे, कुलसचिव प्रो. आर. सी. त्रिपाठी सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता प्रो. अमरजीत सिंह, प्रो. सूर्यकांत चतुर्वेदी, प्रो. नंदलाल मिश्रा, प्रो. आञ्जनेय पांडेय और प्रो. एच. एस. कुशवाहा, जबलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्रा, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा उपस्थित रहे।

Next Post

ग्वालियर में शुरू हुआ‘युवा संगम’: 22 कंपनियां युवाओं को देंगी रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर

Tue Jan 27 , 2026
ग्वालियर: आज 27 जनवरी को ग्वालियर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जो बेरोज़गारी और कौशल के बीच की खाई पाटने का बड़ा मंच साबित होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और शासकीय आईटीआई बिरलानगर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस रोजगार एवं स्वरोज़गार […]

You May Like