ग्वालियर में शुरू हुआ‘युवा संगम’: 22 कंपनियां युवाओं को देंगी रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर

ग्वालियर: आज 27 जनवरी को ग्वालियर में ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, जो बेरोज़गारी और कौशल के बीच की खाई पाटने का बड़ा मंच साबित होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र और शासकीय आईटीआई बिरलानगर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस रोजगार एवं स्वरोज़गार मेले में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की 22 प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे चयन प्रक्रिया के तहत 1500 से अधिक युवाओं को अवसर देंगी।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, रेडीमेड गारमेंट पार्क, गदाईपुरा में जारी रहेगा। कंपनियां फील्ड सेल्स, ड्राइवर, मशीन ऑपरेटर, ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड, सिटी मैनेजर और दर्जी-कारीगर जैसे पदों पर भर्ती कर रही हैं। 8वीं से स्नातकोत्तर तक शिक्षित युवाओं के लिए 18 से 50 वर्ष तक आयु सीमा निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को 9,825 रुपए से 50,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा, जबकि कुछ पदों पर वार्षिक 6 लाख रुपए तक का पैकेज भी है।

कार्यस्थल ग्वालियर, मालनपुर, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, नोएडा, मेरठ, अहमदाबाद और भीलवाड़ा जैसे शहरों में होंगे। जो युवा नौकरी की बजाय स्वरोज़गार की राह चुनना चाहते हैं, उनके लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ऋण प्रकरण तैयार कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। आवेदकों को अपने समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और नवीनतम बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।

Next Post

शिवपुरी में गुप्त नवरात्रि पर मन रहा काली मंदिर महोत्सव, 31वें वार्षिकोत्सव पर निकली चुनरी यात्रा, रातभर चला जागरण

Tue Jan 27 , 2026
शिवपुरी: शहर में गुप्त नवरात्रि के अवसर पर झांसी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में 31वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मां राजराजेश्वरी दरबार से मातारानी और भारत माता की झांकी के साथ शुरू हुई, जिससे शहर में धार्मिक […]

You May Like