पुलिस की कॉम्बिंग गश्त में 89 वारंटों पर कार्रवाई

सिंगरौली । जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर फरार वारंटियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 89 वारंटों पर कार्रवाई की गई और 181 निगरानीशुदा एवं सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन तथा पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। इसका उद्देश्य फरार वारंटियों की धरपकड़, अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना रहा। एसपी षियाज केएम के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। जहां विशेष कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने 17 स्थायी वारंटों और 72 गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई की। इसके साथ ही 95 निगरानीशुदा बदमाशों तथा 86 सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों की चेकिंग कर उनकी गतिविधियों एवं उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया गया। इधर अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश के साथ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई।

Next Post

मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सिंगाजी धाम में टेका मत्था

Mon Oct 26 , 2026
खंडवा। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत शिरोमणि श्री सिंगाजी महाराज के समाधि स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने समाधि के दर्शन कर शुद्ध घी, श्रीफल और प्रसादी चढ़ाई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंगाजी धाम पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। समाजसेवी व […]

You May Like