ग्वालियर: सीएम डॉ. मोहन यादव अब दोपहर बाद भोपाल से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।डॉ. मोहन यादव मुरैना के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां रोटरी क्लब के मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी सभास्थल पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री का दोपहर 12:15 तक मुरैना आने का कार्यक्रम था, लेकिन अब कार्यक्रम लेट हो गया है। उनके दोपहर बाद तक आने की सूचना मिल रही है। मुख्यमंत्री ग्वालियर से हेलिकॉप्टर द्वारा मुरैना के पांचवीं बटालियन ग्राउंड में उतरेंगे। वहां से वे सीधे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर सकते हैं। मुरैना से वे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
