होटल-ढाबों की सर्चिंग, ड्रोन पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण और बदमाशों पर सख्ती के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर जोन-2 क्षेत्र में को विशेष अभियान चलाया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-2 कुमार प्रतीक और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अभियान का संचालन हुआ.कार्रवाई के तहत जोन-2 के सभी छोटे-बड़े होटल और ढाबों में सघन सर्चिंग की गई.

साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जनसंवाद और मोहल्ला मीटिंग का आयोजन कर लोगों से सीधे बात की गई और उनके सुझाव सुने. क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला, जिससे बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर का संदेश दिया.

Next Post

सेहत खराब करने वाले रेस्टोरेंट का पंजीयन निरस्त

Sun Dec 21 , 2025
जबलपुर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने गेट नंबर-चार के पास मदनमहल स्टेशन रोड स्थित श्री बालाजी रेस्टोरेंट का पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अधिकारियों ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अस्वास्थ्यकर और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ बनते पाए। निरीक्षण में यह […]

You May Like