
कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत धरवारा गाँव में कक्षा नवमीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को छात्रा द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया था। आज गुरुवार सुबह उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर उंसके द्वारा जहरीला पदार्थ का सेवन करना बताया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे तेवरी पहुँचने से पहले किशोरी ने दम तोड़ दिया। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पीएम हाउस लाया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। इतनी कम उम्र में किशोरी द्वारा यह आत्मघाती कदम के भूलवश या अनजाने में या फिर किसी और वजह से उठाया गया, पुलिस इसकी जांच की जा रही है।
