शादी से लौटे तो टूटा ताला और खाली अलमारी मिली

इंदौर. भंवरकुआं और गोम्मटगिरि क्षेत्र में के घरों में चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घर के लोग शादी समारोह में गए हुए थे, जब लौटे तो घर का ताला टूटा और अलमारी खाली मिली. दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु की.

शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भंवरकुआं थाना क्षेत्र के वरुण विक्ट्री फ्लैट और गोम्मटगिरि स्थित हर्षिता सिटी के दो घरों में चोरी की वारदात हुई है. पहली घटना में गोपाल पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपने काका के लड़के की शादी में शहर से बाहर गया था और वहीं रुक गया था. सुबह जब वह इंदौर लौटा, तो देखा कि फ्लैट नंबर जी-18 का ताला टूटा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था. चोर घर से कीमती सामान चुरा ले गए. दूसरी घटना शालू सोनी के घर में हुई, जो हर्षिता सिटी, गोम्मटगिरि में रहती हैं. उनके घर से चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए.

Next Post

होटल में युवती संग पकड़ाया जेलकर्मी

Thu May 1 , 2025
शहडोल। शहर के दिल कहे जाने वाले गांधी चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब कोतवाली पुलिस ने एक नामी होटल में अचानक दबिश दी और वहां से एक कथित जेलकर्मी को एक लड़की के साथ पकड़ लिया। सूत्रों की मानें तो यह महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि लंबे […]

You May Like

मनोरंजन