
मुलताई। अधिवक्ता संघ मुलताई द्वारा बीते 9 दिसम्बर को ली गई सामान्य आमसभा में शनिवार 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया था। लोक अदालत के आयोजन को लेकर शुक्रवार की दोपहर पक्षकार भवन में अधिवक्ता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे संघ के अध्यक्ष सीएस चंदेल सहित पदाधिकारीगण एवं समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल ने कहा यह मेरा व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। समस्त अधिवक्ताओ द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि बीते 9 दिसम्बर कि बैठक में लिया गया निर्णय मान्य होगा सभी अधिवक्ता लोक अदालत का बहिष्कार विभिन्न मांगो को लेकर करेंगे,सभी अधिवक्ता अपने अपने चेम्बर मे उपस्थित रहेंगे, हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन करेंगे।संघ कि आमसभा में लिए गए निर्णय का उल्लंघन कर लोक अदालत मे भाग लेने पर सम्बंधित अधिवक्ता पर आम सभा में उचित निर्णय लिया जाएगा।
