
इटारसी। भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और किसानों को मात्र 40 रुपये का ‘लॉलीपॉप बोनस’ देने के विरोध में आज युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। युवा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सरकार ने 40 रुपये का बोनस देना किसानों का अपमान है। वादे के अनुसार 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीदी होनी चाहिए, प्रदेश महासचिव अक्षय जायसवाल ने मूंग की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा जल्द से जल्द करने की मांग उठाई। युवा कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बेस ने नरवाई प्रबंधन को लेकर किसानों से चर्चा कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। वि.स. अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सौम्य दुबे ने कहा, समस्याएं हल नहीं हुईं तो युवा कांग्रेस और किसान मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।”
