ग्वालियर: ग्वालियर जिले के डबरा में एक ही पते पर 20 पासपोर्ट बनाए जाने का मामला सामने आया है। बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट तैयार किए गए। 20 पासपोर्ट से शुरू जांच 40 तक पहुंच गई है। यह डबरा के सिमरिया टेकरी स्थित बौद्ध विहार का मामला है, इसी पते से बनकर विदेशी पासपोर्ट तैयार हुए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पासपोर्टों का इस्तेमाल किया गया। एसटीएफ ने मामले का फंडाफोड़ किया है।बांग्लादेशी नागरिकों की भारतीय पहचान के भी जाली दस्तावेज बनाए गए। डबरा से दो आरोपियों को एसटीएफ ने उठा लिया है।
